Tokyo Olympics: पीवी सिंधू ने भारत को दिलाया पदक, राष्ट्रपति कोविन्द व प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य लोगों ने दी बधाई

Kailash
0

 


भारत की महिला स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इसके साथ ही सिंधू ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने इस मुकाबले में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और देश को मेडल दिलाया। उनकी इस कामयाबी पर बधाइयों का तांता लग गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेंत अन्य लोगों ने सिंधू को बधाई दी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने ट्वीट किया,'पीवी सिंधू दो ओलिंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने निरंतरता, समर्पण और उत्कृष्टता का एक नया पैमाना स्थापित किया है। भारत को गौरवान्वित करने के लिए उन्हें मेरी हार्दिक बधाई।' प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया 'पीवी सिंधु के शानदार प्रदर्शन से हम सभी उत्साहित हैं। टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह भारत का गौरव हैं और हमारे सबसे उत्कृष्ट ओलिंपियनों में से एक हैं।'


गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट करके बधाई दी। उन्होंने कहा, 'पीवी सिंधू बहुत अच्छा खेलीं। आपने खेल के प्रति बार-बार अपनी अद्वितीय प्रतिबद्धता और समर्पण को साबित किया है। ऐसे ही आप देश का नाम रोशन करती रहें। आपकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर हमें गर्व है।' खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट किया, 'धमाकेदार जीत पीवी सिंधू। आपने खेल पर अपना दबदबा बनाया और इतिहास रचा। दो बार ओलिंपिक पदक विजेता बनीं। भारत को आप पर बहुत गर्व है और आपकी वापसी का इंतजार है। आपने कर दिखाया।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'भारत के लिए दूसरा पदक जीतने पर पीवी सिंधु को बहुत-बहुत बधाई।' कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'भारत ने टोक्यो 2020 में तीसरा ओलंपिक पदक जीता। पीवी सिंधु आपके कांस्य, दूसरा ओलंपिक पदक जीतने और भारत को गौरवान्वित करने पर बहुत गर्व है।'

खेल जगत के लोगों ने भी पीवी सिंधू को बधाई दी

खेल जगत के लोगों ने भी पीवी सिंधू को बधाई दी। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'भारत के लिए दो ओलिंपिक मेडल जीतना क्या उपलब्धि है। पीवी सिंधू आपने पूरे देश को बहुत गौरवान्वित किया है। ' टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, 'इसाई, मुस्मिल, सिख, हिंदू, सबको जोड़े पीवी सिंधू। दो ओलिंपिक मेडल जीतने वालीं पहली भारतीय महिला। बॉन्ज जीतने के लिए शुभकामनाएं।' महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने ट्वीट किया, 'पीवी सिंधु आपको दूसरा ओलिंपिक पदक जीतने पर बधाई। आप पर गर्व है!' अभिनव बिंद्रा ने ट्वीट किया, 'पीवी सिंधू बधाई। आपने हमें बहुत गौरवान्वित किया है। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)