गोवा में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 5 संदिग्ध केस मिले, सभी को क्वारैंटाइन किया गया

Kailash
0

  


गोवा में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 5 संदिग्ध केस मिले हैं। ये सभी एक व्यापारी जहाज से गोवा आए हैं। इन्हें क्वारैंटाइन कर दिया गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि मैं गोवा के लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि एक जहाज के चालक दल के 5 सदस्यों को क्वारैंटाइन किया गया है। इनमें ओमिक्रॉन के वायरस होने के संदेह के आधार पर अलग किया गया है।


इनके सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजे गए हैं। रिपोर्ट का इंतजार है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। वायरस से सुरक्षित रहने के लिए सभी सावधान रहें। गता दें कि देश में अब तक नए वैरिएंट के 24 केस सामने आ चुके हैं। ओमिक्रॉन से संक्रमित लोग कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली और गुजरात में पाए गए हैं।


विदेश से ठाणे लौटे 109 लोग लापता

कोरोना वायरस का ओमिक्रॉन वैरिएंट महाराष्ट्र में भी दस्तक दे चुका है। इस बीच विदेश यात्रा से ठाणे लौटे 295 लोगों में से 109 'लापता' हैं। कल्याण डोंबिवली नगर निगम के प्रमुख विजय सूर्यवंशी ने बताया कि इनमें से कुछ लोगों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं, जबकि कुछ तो अपने एड्रेस पर ही नहीं मिले। गाइडलाइन के मुताबिक 'एट रिस्क' देशों से आने वालों को 7 दिन तक क्वारैंटाइन रहना होता है और 8वें दिन उनका कोरोना टेस्ट होता है।


महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के दो और संक्रमित मिले

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दो और मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 10 हो गई है। इसके साथ ही देशभर में इसके केस बढ़कर 24 हो गए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि राज्य के एक 37 साल के व्यक्ति में मामले की पुष्टि हुई है। वह 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था।


दूसरे केस की पुष्टि अमेरिका से लौटी एक 36 साल की महिला में हुई है। ये दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। हालांकि दोनों में किसी भी प्रकार के कोई लक्षण नहीं मिले हैं। दोनों फाइजर की वैक्सीन लगवाने के बाद भी संक्रमित पाए गए हैं। दोनों का इलाज मुंबई के 7 हिल्स अस्पताल में चल रहा है। इनके संपर्क में आए लोगों की भी पहचान कर ली गई है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)