Skip to main content

कनाडा के खालिस्तानी राग से बिगड़े रिश्ते, भारत के एक कदम हटते ही होगा अरबों डॉलर का नुकसान



भारत और कनाडा के बीच राजनयिक रिश्ते की शुरुआत 1947 में हुई थी। इस तरह से भारत और कनाडा के रिश्ते 76 साल पुराने हैं। हालांकि कनाडा में खालिस्तानियों को सरकार का संरक्षण नई बात नहीं है। 1984 में खालिस्तान की मांग करने वाले आतंकवादियों ने एयर इंडिया की फ्लाइट को बम धमाके से उड़ा दिया था। इसकी वजह से भी दोनों देशों के रिश्तों में तनाव का दौर आया था। उस समय की कनाडा की सरकार भी खालिस्तानी आतंकवादियों को संरक्षण दे रही थी। 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कनाडा की यात्रा के बाद दोनों देशों के रिश्ते रणनीतिक भागीदारी के स्तर पर पहुंचे। चीन की बढ़ती ताकत की वजह से भी कनाडा ने भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने पर ध्यान दिया। भारत के साथ रिश्ते खराब होने से कनाडा को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है क्योंकि मौजूदा विश्व व्यवस्था में भारत के कद को देखते हुए उसके पश्चिमी सहयोगी भी भारत के खिलाफ बोलने से हिचकेंगे कनाडा को आर्थिक मोर्चे पर भी बडी कीमत चुकानी पड़ सकती है।


7 लाख सिख आबादी का राजनीतिक असर


2021 की जनगणना के अनुसार कनाडा में भारतीय मूल के लगभग 14 लाख लोग रह रहे हैं। ये कनाडा की कुल आबादी का 3.7 प्रति हिस्सा है। लगभग 7 लाख आबादी सिखों की है। कनाडा की राजनीति में सिख आबादी का अच्छा असर है। इसी वजह से जस्टिन ट्रूडो की सरकार खालिस्तान के समर्थकों को संरक्षण दे रही है। कनाडा की सरकार इसके लिए भारत के साथ रिश्तों को भी दांव पर लगा रही है।

कनाडा में कुल 5 लाख अंतरराष्ट्रीय छात्र आए, इसमें 2,26,450 छात्र भारत से थे। यानी कुल अंतरराष्ट्रीय छात्रों में भारतीयों हिस्सेदारी लगभग 41 प्रतिशत थी। अगर कनाडा और भारत के रिश्ते खराब होते हैं और सरकार भारतीय छात्रों के कनाडा जाने पर रोक लगा देती है तो इससे कनाडा की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान होगा। अंतरराष्ट्रीय छात्र कनाडा की अर्थव्यवस्था में हर वर्ष 30 अरब डॉलर लेकर आते हैं । जाहिर है इसमें काफी बड़ा योगदान भारतीय छात्रों का है।

8.16 अरब डॉलर पहुंचा कारोबार


भारत कनाडा के बीच द्विपक्षीय व्यापार तेजी से बढ़ा है और 2022-23 में ये 8.16 अरब डालर तक पहुंच गया है। कनाडा के लिए भारत का निर्यात 4.1 अरब डालर है जबकि भारत के लिए कनाडा का निर्यात 4.06 अरब ड। कनाडा के पेंशन फंड ने भारत में 45 अरब डालर निवेश किया है।


कनाडा की अर्थव्यवस्था


2 .2 ट्रिलियन डालर की जीडीपी के साथ कनाडा दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। कनाडा की अर्थव्यवस्था में प्रमुख योगदान प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और निर्यात का है। कनाडा अमेरिका, भारत जैसे बड़े देशों को जरूरी चीजे निर्यात करता है।

टोरंटों से कनिष्क की उड़ान और बम धमाका


1984 में एयर इंडिया की फ्लाइट 182 ने कनाडा के टोरंटों से मुंबई के लिए उड़ान भरी। ये एक बोइंग 747 जहाज था। इसका नाम कुषाण वंश के शासक 'सम्राट कनिष्क' के नाम पर रखा गया था। ये फ्लाइट मुंबई कभी नहीं पहुंची क्योंकि बम धमाके में सभी 329 यात्री मारे गए। भारत में अलग खालिस्तान की मांग करने वाले सिख आतंकवादियों ने इस बम धमाके को अंजाम दिया था। कृपाल आयोग ने अपनी जांच में बताया था कि ये बम धमाका था। बाद में केंद्रीय अन्वेशण ब्यूरो ने अपनी जांच में पाया था कि आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल इस धमाके के लिए जिम्मेदार है।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान कर्ज माफी लिस्ट 2023: ऑनलाइन (Kisan Karj Mafi List) जिलेवार सूची

  किसानों को कई बार फसल के लिए ऋण लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। जिसके कारण उनको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। राजस्थान सरकार द्वारा भी किसानों का ऋण माफ करने के लिए एक योजना का संचालन किया जाता है। जिसका नाम राजस्थान कर्ज माफी योजना है। इस योजना के माध्यम छोटे एवं सीमांत किसानों का ₹200000 तक का ऋण माफ कर दिया जाता है। वह सभी किसान जिन्होंने अपना ऋण माफ करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था उनका नाम आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है। इस लेख के माध्यम से आपको Rajasthan karj mafi Yojana list में अपना नाम देखने की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा आपको राजस्थान कर्ज माफी जिलेवार सूची से संबंधित अन्य जानकारी भी प्रदान की जाएगी। Rajasthan govt. Karj Mafi Yojana List 2023 राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी कर्ज माफ़ी लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते है तो वह घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आसानी से देख सकते है इसके लिए किसानो को कही जाने की आवश्यकता नह

खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान 2023 में नाम देखें khadya suraksha list rajasthan

  राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लोगों को राशन कार्ड जारी किये जाते है। इन सभी की लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाता है ताकि कोई भी व्यक्ति लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम देख सकें। लेकिन अधिकांश लोगों को ऑनलाइन खाद्य सुरक्षा की लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम राजस्थान की खाद्य सुरक्षा में अपना नाम देखने की पूरी जानकरी बता रहे है। खाद्य विभाग राशन कार्ड का वेरिफिकेशन करके अपात्र लोगों का नाम हटा देता है और पात्र लोगों का नाम लिस्ट में शामिल करता है। अगर आप ये जानना चाहते है कि किन लोगों का नाम लिस्ट से हटाया गया है और किनका नाम लिस्ट में जोड़ा गया है, तब आपको खाद्य सुरक्षा की लिस्ट चेक करना चाहिए। तो चलिए अब आपको बताते है कि राजस्थान की खाद्य सुरक्षा लिस्ट में नाम कैसे चेक करते है ? खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान 2023 में नाम कैसे देखें ? स्टेप-1 खाद्य सुरक्षा की वेबसाइट में जाइये खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान में नाम देखने के लिए खाद्य सुरक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में  nfsa.gov.in  टाइप करके सर्च करें या यहा

CSK vs GT Final Highlights: रविंद्र जडेजा ने आखिरी गेंद पर जड़ा विनिंग चौका, गुजरात के जबड़े से छीनी जीत

  चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2023 का खिताब जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। CSK को आखिरी दो गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी। रवींद्र जडेजा ने पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जमाकर CSK को पांचवीं बार IPL चैंपियन बना दिया। इसी के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के मामले में रोहित की बराबरी कर ली। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार विजेता बनाया है। अब धोनी भी चेन्नई को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं। चेन्नई ने इससे पहले 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता था। 15 ओवर में बनाए 171 रन रिजर्व डे के दिन खेले गए फाइनल मुकाबले में धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 214 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रन बनाए। बारिश के कारण चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का टारगेट में मिला। टीम ने इसे 5 विकेट खोकर 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। नूर अहमद ने झटके 2 विकेट गुजरात से नूर अहमद ने 2 विके