Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2023

Ministry of Education: बोर्ड परीक्षाओं में हुए बड़े बदलाव, अब दो बार होंगे एग्जाम, 'बेस्ट स्कोर' होगा फाइनल

देश भर के स्कूलों में सीनियर क्लासेस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर। केंद्र सरकार ने स्कूली शिक्षा को लेकर बड़े बदलावों की घोषणा की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों को लागू करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने स्कूली शिक्षा-परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। मंत्रालय द्वारा आज यानी बुधवार, 23 अगस्त जारी अपडेट के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन अब वर्ष में दो बार किया जाएगा। साथ ही, स्टूडेंट्स को छूट दी जाएगी कि वे दोनों ही सत्रों की परीक्षाओं में से बेस्ट मार्क्स को फाइनल मान सकते हैं। इसके अतिरिक्त मंत्रालय ने बोर्डों से कहा है कि वे ऑन-डिमांड परीक्षाओं को आयोजित करने की क्षमता विकसित करें।  बता दें कि अभी तक केंद्रीय बोर्ड हो या राज्यों के बोर्ड सभी की परीक्षाएं वर्ष में एक बार ही आयोजित की जाती हैं। हालांकि, स्कूलों द्वारा इंटर्नल एसेंसमेंट और अर्ध-वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ द्वारा साझा किए गए एक अपडेट के मुताबिक शिक्षा मंत्रालय ने नए एग्जाम पैटर्न आधारित बोर्ड परीक्षाएं स्टूडेंट्स की विषयों को लेकर समझ (Understanding) और उनकी प

चांद पर चंद्रयान बोला- मैं अपनी मंजिल पर पहुंचा:साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश, PM बोले- अब चंदा मामा दूर के नहीं

चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद के दक्षिण ध्रुव पर कदम रखकर इतिहास रच दिया है। उसने 20 मिनट में चंद्रमा की अंतिम कक्षा से 25 किमी का सफर पूरा किया। लैंडर को धीरे-धीरे नीचे उतारा गया। 5 बजकर 30 मिनट पर शुरुआत में रफ लैंडिंग बेहद कामयाब रही। इसके बाद 5 बजकर 44 मिनट पर लैंडर ने वर्टिकल लैंडिग की। तब उसकी चंद्रमा से दूरी 3 किमी रह गई थी।आखिरकार लैंडर ने 6 बजकर 04 मिनट पर चांद पर पहला कदम रखा। इस तरह भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। चांद के किसी भी हिस्से में यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है। इससे पहले अमेरिका, सोवियत संघ और चीन को ही यह कामयाबी मिली है।अब सभी को विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर आने का इंतजार है। धूल का गुबार शांत होने के बाद यह बाहर आएगा। इसमें करीब 1 घंटा 50 मिनट लगेगा। इसके बाद विक्रम और प्रज्ञान एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे और पृथ्वी पर भेजेंगे। मोदी बोले- चंदा मामा के दूर के नहीं, एक टूर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा- यह क्षण भारत के सामर्थ्य का है। य

चंद्रयान-3 के लिए अगले 34 घंटे अहम हैं, जिसका 140 करोड़ भारतीय बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

   इसरो के मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूरा भारत बेसब्री से इंतजार कर रहा है। भारत के लिए अगले 36 घाटे काफी अहम है। बेंगलुरू से पूरे मिशन को कमांड दी जा रही है। अंतरिक्ष से एक अच्छी खबर यह भी है कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चांद के ऑर्बिट में चंद्रयान-3 का स्वागत किया है। मिशन चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर भारत के वैज्ञानिक काफी ज्यादा सतर्क हैं। चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमेटिक है। लैंडिंग के लिए सुरक्षित जगह तलाशने के बाद चंद्रयान-3 डीसेंट ऑपरेशन शुरू करेगा। जब तक लैंडिंग के लिए सही और सुरक्षित जगह नहीं मिलती तब तक इंतजार किया जाएगा। आइए जानते हैं मिशन चंद्रयान-3 से जुड़ी कुछ खास बातें, जिन्हें हर किसी को पता होना चाहिए। सबसे करीबी कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-3 लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा की सबसे करीबी कक्षा में पहुंच चुका है। 140 करोड़ भारतीय उस क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब बुधवार 23 अगस्त 2023 को भारतीय समयानुसार शाम छह बजकर चार मिनट पर लैंडर विक्रम चांद की सतह पर उतरेगा। सॉफ्ट लैंडिंग

राजस्थान चुनाव 2023: बीजेपी की योजना है और बहुमत हासिल करने के लिए सांसदों को मैदान में उतारेगी.

राजस्थान में कुछ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुमत से अधिक सीटें जीतने को लेकर भाजपा ने रणनीति तय की है। भाजपा चाहती है कि दो सौ सदस्यीय विधानसभा में 130 से 140 सीटों पर जीत सुनिश्चित की जाए। इसी रणनीति के तहत आधा दर्जन सांसदों को विधानसभा का चुनाव लड़वाने पर विचार किया जा रहा है। इस बारे में सांसदों को संकेत दे दिए गए हैं। इसके साथ ही पार्टी की ओर से करवाए गए सर्वे के बाद 77 विधानसभा सीटों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इनमें से 58 सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा पिछले एक से दो चुनाव में हारी है। जातिगत समीकरण साधने को लेकर रणनीति इनमें से अधिकांश सीटें जीतने के लिए भाजपा ने जातिगत समीकरण साधने को लेकर रणनीति तय की है। इसके तहत विभिन्न जातियों में प्रभाव रखने वाले पार्टी नेताओं को विधानसभा क्षेत्रवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभिन्न समाजों के बड़े नेताओं एवं संगठनों को साथ लिया जा रहा है। तीन बड़े सर्वे करवाए राजस्थान विधानसभा चुनाव अभियान से जुड़े एक राष्ट्रीय पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी ने पिछले छह महीने में तीन बड़े सर्वे करवाए हैं। इनमें में दो सर्वे एक निजी एजेंसी

यूपी में सभी सीटों पर नहीं; इन चौथाई सीटों पर ही फोकस करेगी कांग्रेस- लगाया यह गणित

आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपने अस्तित्व काे बनाए रखने के लिए पुरजोर कोशिश करेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस केवल अपनी परंपरागत सीट रायबरेली पर ही जीत का स्वाद चख सकी थी। सोनिया गांधी की एकमात्र जीत की खुशी से ज्यादा पार्टी के लिए घटते जनाधार की चिंता थी। इस बार कांग्रेस प्रदेश की एक चौथाई सीटों पर ही फोकस करेगी। 20 से 22 सीटों पर ही दावेदारी करने का अनुमान इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (आइएनडीआइए) को ध्यान में रखकर कांग्रेस चुनिंदा सीटों पर पूरी ताकत से लड़ने की तैयारी में है। इसके पीछे सहयोगी दलों से तालमेल बिठाना भी एक बड़ी वजह माना जा रहा है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी 20 से 22 सीटों पर अपनी दावेदारी ठोकेगी। इनमें रायबरेली व अमेठी के साथ ही उसका जोर वाराणसी, महाराजगंज, कुशीनगर, फैजाबाद, डुमरियागंज, बांसगांव, गोंडा, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, खीरी, कानपुर, उन्नाव, प्रतापगढ़, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, फर्रुखाबाद, बाराबंकी व मुरादाबाद समेत कुछ अन्य सीटों पर होगा। कांग्रेस 2014 के लोकसभा चुनाव में अपनी परंपरागत सीट रायबरेली व अमेठ

इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना | झुंझुन जिले में कुल 13 स्थान पर स्थान निःशुल्क मोबाइल कैंप, आपके नजदीकी स्थान पर स्थान शिविर, यहां से देखें

  राज्य सरकार की इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना  इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना  को लेकर जिले में 10 अगस्त से शिविरों का आयोजन होगा। पहले चरण में जिले की 86 हजार महिलाओं को स्मार्ट फोन और डाटा सिम के लिए 6800 रुपए मिलेंगे। पहले चरण में एकल नारी, विधवा, सरकारी विद्यालयों की नौवीं से 12वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं के साथ मनरेगा में 100 दिन और शहरी नरेगा में 50 दिन काम पूरा करने वाली महिलाओं को मोबाइल मिलेंगे। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 की संपूर्ण जानकारी हम यहां उपलब्ध करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत राजस्थान की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवार की महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन दिए जाएंगे। राजस्थान सरकार द्वारा रक्षाबंधन 30 अगस्त 2023 से फ्री मोबाइल योजना वितरण का शुभारंभ किया जाएगा। राजस्थान फ्री मोबाइल योजना झुंझुनू कैंप पैलेस  इस स्मार्टफोन में महिलाओं को 3 साल तक फ्री इंटरनेट डेटा, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा दी जाएगी। चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया 3 साल तक स्मार्टफोन फ्री यूज कर सकती हैं। महिलाओं को लगभग 9500 रुपए की कीमत वाला मोबाइल दिया जाएगा। मोबाइल क

Shramik Card ka Paisa Kaise Check Kare – श्रमिक कार्ड ₹1000 की किस्त कैसे चेक करें

Shramik card ki kist कैसे चेक करें – सरकार ने देश के पंजीकृत श्रमिकों के खातों में श्रमिक कार्ड की पहली किस्त का पैसा भेज दिया है लेकिन अभी भी बहुत सारे श्रमिकों को श्रमिक कार्ड की पहली किस्त का पैसा नहीं मिला है आइए जानते हैं Shramik Card ka Paisa Kaise Check Kare मोबाइल से। Shramik Card ka Paisa Kaise Check Kare उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को ₹500 प्रति माह की दर से 4 माह तक भरण-पोषण भत्ता योजना का लाभ प्रदान कर रही है जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को Shramik Card ki pahli kist यानी कि ( shram card 1st installment ) का पैसा श्रमिकों को बैंक खातों में दे दिया गया है। Shramik Card ka Paisa Kaise Check Kare श्रमिक कार्ड भरण पोषण योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिक को श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है यह रजिस्ट्रेशन आप अपने मोबाइल से भी कर सकते हैं इसके लिए आप के आधार कार्ड में आपका मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है। प्रदेश के जिन श्रमिकों को श्रमिक कार्ड की पहली किस्त प्राप्त

Gyanvapi Survey: "हम एएसआई सर्वेक्षण से संतुष्ट हैं, बाधा नहीं डालेंगे", मुस्लिम पक्ष के वकील ने कहा

ज्ञानवापी परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने शनिवार को अपने वैज्ञानिकों के साथ दूसरे दिन सर्वेक्षण किया। इस दौरान मुस्लिम पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील मुमताज अहमद ने कहा कि वे एएसआई की सर्वे से संतुष्ट हैं और प्रक्रिया में बाधा नहीं डालेंगे। मुमताज अहमद ने कहा, "हम एएसआई सर्वेक्षण से संतुष्ट हैं और हम सर्वेक्षण में बाधा नहीं डालने जा रहे हैं। कल तक, हम भाग नहीं ले रहे थे लेकिन आज हम भाग ले रहे हैं और एएसआई टीम की सहायता कर रहे हैं दूसरे दिन पहुंची सर्वेक्षण टीम एएसआई सर्वेक्षण की एक टीम शनिवार को दूसरे दिन अदालत के आदेश पर काशी विश्वनाथ मंदिर से सटे ज्ञानवापी परिसर में पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह नौ बजे एएसआई की टीम ने वुजू खाना को छोड़कर सर्वेक्षण किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण शुरू हुआ, जिसने एएसआई को यह निर्धारित करने के लिए सर्वेक्षण करने की अनुमति दी कि क्या मस्जिद पहले से मौजूद मंदिर पर बनाई गई थी। अब तक क्या हुआ? इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को मुस्लिम पक्ष अंजुमन इंतजा