CSK vs GT Final Highlights: रविंद्र जडेजा ने आखिरी गेंद पर जड़ा विनिंग चौका, गुजरात के जबड़े से छीनी जीत

Kailash
0

 


चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2023 का खिताब जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। CSK को आखिरी दो गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी। रवींद्र जडेजा ने पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जमाकर CSK को पांचवीं बार IPL चैंपियन बना दिया। इसी के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के मामले में रोहित की बराबरी कर ली।


रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार विजेता बनाया है। अब धोनी भी चेन्नई को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं। चेन्नई ने इससे पहले 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता था।

15 ओवर में बनाए 171 रन

रिजर्व डे के दिन खेले गए फाइनल मुकाबले में धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 214 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रन बनाए। बारिश के कारण चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का टारगेट में मिला। टीम ने इसे 5 विकेट खोकर 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया।


नूर अहमद ने झटके 2 विकेट

गुजरात से नूर अहमद ने 2 विकेट लिए। उन्होंने पहले ही ओवर से चेन्नई के बैटर्स पर दबाव बनाया। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कॉन्वे को पवेलियन भेजा। उन्होंने अपने 3 ओवर के स्पेल में महज 17 ही रन दिए।

4 ओवर के पावरप्ले में फिफ्टी पार्टनरशिप

15 ओवर में 171 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी CSK को डेवोन कॉन्वे और ऋतुराज गायकवाड ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने 4 ही ओवर में टीम का स्कोर 52 रन कर दिया। ओवर कम होने के बाद पावरप्ले भी 4 ही ओवर का कर दिया गया।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)