मुंबई इंडियंस ने पहली विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का खिताब जीत लिया है। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। नैटली सीवर रहीं प्लेयर ऑफ द मैच विनिंग शॉट लगाने वाली मुंबई की नैटली सीवर प्लेयर ऑफ द मैच बनीं। वह 60 रन बनाकर नाबाद रहीं, एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ उन्होंने 72 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्हें नॉकआउट स्टेज में कोई आउट ही नहीं कर सकीं। मुंबई को मिले 6 करोड़ फाइनल मुकाबला जीतने वाली मुंबई इंडियंस को विमेंस प्रीमियर लीग का टाइटल जीतने पर 6 करोड़ रुपए की प्राइज मनी इनाम में मिली। दूसरे नंबर पर रही दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ और एलिमिनेटर हार कर तीसरे नंबर पर रहने वाली यूपी वॉरियर्ज को एक करोड़ रुपए मिले। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स टीम को बगैर प्राइज मनी के संतोष करना पड़ा। हेली मैथ्यूज बनीं मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर मुंबई इंडियंस की हेली मैथ्यूज को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर य