Sidhu Moosewala Latest Song: मौत के 26 दिनों बाद फिर सुनाई दी सिद्धू मूसेवाला की आवाज, रिलीज हुआ SYL सॉन्ग

Kailash
0



पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन के 25 दिन बाद सिंगर का पहला गाना रिलीज हो चुका है। मूसेवाला की फैन फॉलोइंग इस बात से समझी जास कती है कि आधे घंटे में ही इस गाने को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और सुना। बता दें कि यह सॉन्ग पंजाब-हरियाणा के विवादित सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) मुद्दे पर गाया गाया है।


सिंगर की डेथ के बाद उनकी टीम ने अधूरे प्रोजेक्ट्स सिद्धू की फैमिली को सौंप दिए थे। हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए टीम ने बताया कि उनकी फैमिली ने सॉन्ग रिलीज करने का फैसला लिया है। यह गीत पंजाब और हरियाणा के सबसे बड़े विवाद सतलुज यमुना लिंक नहर (SYL) पर है।

टीम ने एक दिन पहले दी थी सॉन्ग रिलीज की जानकारी
सिद्धू की टीम ने कल रात सिंगर के सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी थी। टीम ने सॉन्ग का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "SYL कल शाम 6 बजे सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा।" इस सॉन्ग को सिद्धू ने ही गाया, लिखा और कंपोज किया है।

सिद्धू की टीम ने कल सॉन्ग रिलीज करने का अनाउंसमेंट किया था

सिद्धू का यह सॉन्ग पंजाब और हरियाणा के सबसे बड़े सतलुज यमुना लिंक नहर SYL विवाद पर है। इस सॉन्ग में मूसेवाला ने इसी विवादित मुद्दे पर अपने दिल की बात अपने स्टाइल में कही है। मूसेवाला ने एसवाईएल नहर का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि पंजाब के पास किसी को देने के लिए पानी नहीं है। वहीं इस गीत में जेल में बंद सजा भुगत चुके सिखों की रिहाई के मामले का भी जिक्र है।


6-6 महीने में रिलीज किया जाएगा सिद्धू के गानों को

सिद्धू के निधन के बाद भोग के समय उनके पिता ने कहा था कि सिद्धू के अभी काफी सॉन्ग्स रिकॉर्डिड पड़े हुए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी कोशिश रहेगी कि वो अपने बेटे को चार-पांच साल तक जिंदा रखे। उनके सॉन्ग्स को धीरे-धीरे रिलीज किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार उनके गानों को छह-छह महीने बाद रिलीज किए जाने पर परिवार ने चर्चा की है।
Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)