RBSE 10th Result 2022: 11 लाख छात्रों का इंतजार बढ़ा, आज नहीं घोषित होंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे, जानें तिथि

Kailash
0

 RBSE 10th Result 2022: 11 लाख छात्रों का इंतजार बढ़ा, आज नहीं घोषित होंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे, जानें तिथि

RBSE 10th Result 2022: 11 लाख छात्रों का इंतजार बढ़ा, आज नहीं घोषित होंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे, जानें तिथि


राजस्थान बोर्ड से दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हुए करीब 11 लाख छात्र-छात्राओं का इंतजार और बढ़ गया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावे के विपरीत राजस्थान आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा आज, 10 जून को नहीं की जानी है। दूसरी तरफ, राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की तारीख को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई भी घोषणा न होने से लाखों छात्र परेशान हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से शिक्षा मंत्री और बोर्ड के अधिकारियों से बीएसईआर 10वीं रिजल्ट 2022 डेट को घोषित करने की मांग कर रहे हैं।


RBSE 10th Result 2022: क्या हो सकती है आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 डेट?

ऐसे में जबकि राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 डेट को लेकर आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है तो परीक्षार्थियों को सोशल मीडिया की बजाय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी होने वाले अपडेट पर ही निर्भर रहना चाहिए। साथ ही, आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 डेट की घोषणा राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा ट्वीट करके दी जाएगी, जैसा कि पांचवीं, आठवीं, बारहवीं (कला, वाणिज्य एवं विज्ञान) के नतीजों के समय हुआ। दूसरी तरफ, प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 डेट के लिए अपडेट आज, 10 जून या शनिवार, 11 जून 2022 तक जारी किए जाने की उम्मीद है। साथ ही, राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा सोमवार, 13 जून या मंगलवार, 14 जून 2022 को कर सकता है।

RBSE 10th Result 2022: कहां और कैसे देखें आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022?

वहीं, राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि पूर्व के परिणामों की भांति कक्षा 10 परीक्षा परिणाम देखने के लिए लिंक को राजस्थान राज्य के रिजल्ट पोर्टल, rajresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करके छात्र आरबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 पेज पर जा सकेंगे और अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करके परिणाम एवं विषयवार प्राप्तांक स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी छात्रों को सेव कर लेनी चाहिए।


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)