पेपर लीक सेंटर के कर्मचारी हुए गायब, CCTV से छेड़छाड़:कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द;

Kailash
0

 


राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा-2022 का पेपर लीक हो गया। लीक होने वाला पेपर 14 मई की दूसरी पारी का है। जिसमें करीब पौने दो लाख अभ्यार्थियों ने एग्जाम दिया था। जिनकी परीक्षा दोबारा ली जाएगी। जयपुर के दिवाकर पब्लिक स्कूल के केंद्र अधीक्षक के समय से पहले खोलने के कारण पेपर लीक हुआ। यहां के स्ट्रांग रूम और सीसीटीवी फुटेज में जांच टीम को कई गड़बड़ियां मिली हैं। एसओजी की ओर से परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम से पेपर लीक होने के मामले में FIR दर्ज कर ली गई है।



वॉट्सऐप पर रात से सुबह तक कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर वायरल हो रहा था। इसी को लेकर सोमवार सुबह कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा को आधे घंटे देरी से शुरू किया। पुलिस मुख्यालय ने सभी सेंटरों को पेपर देने से मना कर दिया। जिसके बाद अधिकारियों ने खुद की मौजूदगी में आज आने वाले पेपर को खोला। पुलिस मुख्यालय की ओर से पेपर वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ATS-SOG को जानकारी दी। पेपर वायरल होने का पता चलने पर SOG एक्टिव हो गई।



ADG (ATS और SOG) अशोक राठौड़ ने बताया कि जांच में सामने आया है कि 14 मई को पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का दूसरी पारी का पेपर आउट हुआ। जांच में परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम से पेपर लीक होने का पता चला है। SOG की ओर से दिवाकर पब्लिक स्कूल के केंद्र अधीक्षक सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।



एसओजी ने जब स्कूल में जांच की तो कई अहम सुराग मिले। यहां सीसीटीवी कैमरों में डीवीआर लगा हुआ था, लेकिन करीब आधे घंटे की रिकॉर्डिंग उसमें से गायब थी। स्ट्रांग रुम में बॉक्स की जगह भी बदली हुई थी। स्कूल का एक कर्मचारी गायब है। इसका नाम मोहन बताया जा रहा है। सीसीटीवी की फुटेज में मोहन के जूते नजर आ रहे हैं। वह दोपहर करीब 2.15 बजे स्ट्रांग रूम में गया था। उसका फोन भी स्विच ऑफ है।



SOG को सूचना मिली थी कि वॉट्सऐप पर राजस्थान पुलिस भर्ती का पेपर आउट हुआ है। पेपर के 33 पेज वॉट्सऐप पर वायरल किए गए थे। 26 पेज पर अंकित निशान मिले और 7 पेज पर गोले लगाए मिले। एक सीरीज के वायरल पेपर की ऑसर क्री भी तैयार की गई थी। पेपर के फोटोज खींचने के दौरान SOG को कुछ क्लू मिला। फोटोज के आधार पर SOG ने उस सीरीज के भेज गए चार सेंटर्स पर पड़ताल की। सीकर, श्रीगंगानगर और जयपुर के मानसरोवर व झोटवाड़ा स्थित परीक्षा सेंटर्स पर SOG टीम पहुंची। CCTV फुटेज को खंगालने के साथ वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से पूछताछ की। जांच में परीक्षा सेंटर पर ड्यूटी पर तैनात कुछ कर्मचारी गायब मिले। उनके मोबाइल भी बंद मिलने पर संदिग्ध मानते हुए मामला दर्ज किया गया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)