पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या:​​​​​​​मानसा में AK-47 से मारी गोलियां; गैंगस्टर्स का हाथ

Kailash
0

 


मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। उन पर मानसा के गांव जवाहरके में AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में मूसेवाला की जान चली गई और उनके 2 साथी जख्मी हो गए। पंजाब में CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी।


मूसेवाला को गैंगस्टरों से धमकी मिल रही थी। जिसमें लॉरेंस विश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इस हत्या के पीछे गैंगस्टर्स का हाथ हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कुछ स्पष्ट नहीं किया है। मूसेवाला के पास पहले 8 से 10 गनमैन थे। जिन्हें घटाकर पहले 4 किया गया। इसके बाद कल सरकार ने उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे। हत्या के वक्त यह दोनों भी उनके साथ नहीं थे।


सूचना के अनुसार सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। उसी दौरान काले रंग की गाड़ी में सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। घर से करीब 5 किमी दूर ही मूसेवाला को गोलियां मार दी गई। मूसेवाला खुद थार जीप चला रहे थे। उन पर करीब 30 से 40 फायर किए गए। फायरिंग इतनी ताबड़तोड़ हुई कि मूसेवाला अपनी सीट से हिल तक नहीं सके


कांग्रेस के टिकट पर विजय सिंगला के खिलाफ लड़ा था चुनाव

सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में मानसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला के खिलाफ चुनाव लड़ा था। मूसेवाला हार गए थे और उन्हें हराने वाले विजय सिंगला राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बने थे। हाल ही में CM भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें पद से बर्खास्त किया था।


कल ही वकील को फोन कर बताया था खतरा

सिद्धू मूसेवाला ने कल ही अपने वकील से बात की थी, जिसमें उन्होंने जान का खतरा बताया था। मूसेवाला ने कहा था कि पंजाब सरकार ने अचानक बिना कोई नोटिस दिए उनकी सुरक्षा घटा दी है। ऐसे में इसके लिए कोई दूसरा इंतजाम करना होगा।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)