Skip to main content

14 साल बाद अफ्रीका में किसी भारतीय ओपनर ने जड़ा शतक, कोहली फेल; पहले दिन स्कोर 272/3

 



 टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन 3 विकेट खोकर 272 रन बना लिए हैं। ओपनर केएल राहुल 122 और अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 130 गेंदों पर 73 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। सा. अफ्रीका के लिए तीनों विकेट लुंगी एनगिडी के खाते में आए।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों खिलाड़ियों नें पहले विकेट के लिए 117 रन जोड़े थे। भारत के लिए यह अफ्रीकी दौरा काफी अहम माना जा रहा है और जिस तरह से टीम ने सीरीज का आगाज किया है, उससे ये कहना गलत नहीं होगा कि टीम इंडिया फिलहाल फ्रंटफुट पर है।

 

KL का जवाब नहीं

भारतीय ओपनर केएल राहुल ने शानदार बैटिंग करते हुए 217 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। टेस्ट में उनका ये 7वां और अफ्रीकी टीम के खिलाफ पहला शतक है। विदेशी सरजमीं पर राहुल का ये छठा शतक है। इस साल इंग्लैंड दौरे पर भी राहुल ने लॉर्ड्स के मैदान पर 129 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक बनाने वाले इतिहास के पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज भी बन गए हैं।

  • SENA देशों में राहुल का ये चौथा शतक है।
  • वसीम जाफर केल बाद SA में शतक लगाने राहुल दूसरे भारतीय ओपनर बने।
  • 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट में केएल का ये तीसरा शतक है।

14 साल बाद भारतीय ओपनर का अफ्रीकी सरजमीं पर शतक
साउथ अफ्रीका की धरती पर भारत के केवल दो सलामी बल्लेबाजों ने शतक लगाया है। केएल राहुल से पहले ये कारनामा वसीम जाफर ने किया था। उन्होंने 14 साल पहले 2007 में 116 रनों की पारी खेली थी। जाफर का ये शतक केपटाउन में आया था। वो अफ्रीकी सरजमीं पर शतक जड़ने वाले पहले सलामी बल्लेबाज थे। 2007 के बाद कोई भी भारतीय सलामी बल्लेबाज अफ्रीका में शतक नहीं लगा पाया था।

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान कर्ज माफी लिस्ट 2023: ऑनलाइन (Kisan Karj Mafi List) जिलेवार सूची

  किसानों को कई बार फसल के लिए ऋण लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। जिसके कारण उनको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। राजस्थान सरकार द्वारा भी किसानों का ऋण माफ करने के लिए एक योजना का संचालन किया जाता है। जिसका नाम राजस्थान कर्ज माफी योजना है। इस योजना के माध्यम छोटे एवं सीमांत किसानों का ₹200000 तक का ऋण माफ कर दिया जाता है। वह सभी किसान जिन्होंने अपना ऋण माफ करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था उनका नाम आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है। इस लेख के माध्यम से आपको Rajasthan karj mafi Yojana list में अपना नाम देखने की प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा आपको राजस्थान कर्ज माफी जिलेवार सूची से संबंधित अन्य जानकारी भी प्रदान की जाएगी। Rajasthan govt. Karj Mafi Yojana List 2023 राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी कर्ज माफ़ी लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते है तो वह घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आसानी से देख सकते है इसके लिए किसानो को कही जाने की आवश्यकता नह

खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान 2023 में नाम देखें khadya suraksha list rajasthan

  राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र लोगों को राशन कार्ड जारी किये जाते है। इन सभी की लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाता है ताकि कोई भी व्यक्ति लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम देख सकें। लेकिन अधिकांश लोगों को ऑनलाइन खाद्य सुरक्षा की लिस्ट में नाम चेक करने की प्रक्रिया नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम राजस्थान की खाद्य सुरक्षा में अपना नाम देखने की पूरी जानकरी बता रहे है। खाद्य विभाग राशन कार्ड का वेरिफिकेशन करके अपात्र लोगों का नाम हटा देता है और पात्र लोगों का नाम लिस्ट में शामिल करता है। अगर आप ये जानना चाहते है कि किन लोगों का नाम लिस्ट से हटाया गया है और किनका नाम लिस्ट में जोड़ा गया है, तब आपको खाद्य सुरक्षा की लिस्ट चेक करना चाहिए। तो चलिए अब आपको बताते है कि राजस्थान की खाद्य सुरक्षा लिस्ट में नाम कैसे चेक करते है ? खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान 2023 में नाम कैसे देखें ? स्टेप-1 खाद्य सुरक्षा की वेबसाइट में जाइये खाद्य सुरक्षा लिस्ट राजस्थान में नाम देखने के लिए खाद्य सुरक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में  nfsa.gov.in  टाइप करके सर्च करें या यहा

CSK vs GT Final Highlights: रविंद्र जडेजा ने आखिरी गेंद पर जड़ा विनिंग चौका, गुजरात के जबड़े से छीनी जीत

  चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2023 का खिताब जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। CSK को आखिरी दो गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी। रवींद्र जडेजा ने पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका जमाकर CSK को पांचवीं बार IPL चैंपियन बना दिया। इसी के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने के मामले में रोहित की बराबरी कर ली। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार विजेता बनाया है। अब धोनी भी चेन्नई को पांच बार चैंपियन बना चुके हैं। चेन्नई ने इससे पहले 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता था। 15 ओवर में बनाए 171 रन रिजर्व डे के दिन खेले गए फाइनल मुकाबले में धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 214 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रन बनाए। बारिश के कारण चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का टारगेट में मिला। टीम ने इसे 5 विकेट खोकर 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। नूर अहमद ने झटके 2 विकेट गुजरात से नूर अहमद ने 2 विके