तेजी से फैल रहा कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट:4 दिन में ब्रिटेन और इटली समेत 9 देशों तक पहुंचा,

Kailash
0

 


ओमिक्रॉन (B.1.1.529) वैरिएंट पिछले 4 दिनों में 9 देशों तक पहुंच गया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका, इजराइल, हॉन्गकॉन्ग, बोत्सवाना, बेल्जियम, जर्मनी, चेक रिपब्लिक, ब्रिटेन और इटली शामिल हैं।


दक्षिण अफ्रीका ने 24 नवंबर को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने (WHO) को पहले केस की जानकारी दी थी। WHO ने नए वैरिएंट को लेकर दक्षिण एशियाई देशों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

इससे पहले शनिवार को वायरस का यह नया और सबसे खतरनाक वैरिएंट जर्मनी, ब्रिटेन और इटली तक पहुंच गया। जर्मनी के सामाजिक मामलों के मंत्री काई क्लोस ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। क्लोस ने बताया कि कई दिनों पहले ही जर्मनी में इस नए वैरिएंट की एंट्री हो चुकी है।


उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से लौटने वाले दो यात्रियों के टेस्ट रिपोर्ट में ओमिक्रॉन के म्यूटेंट पाए गए हैं। इस यात्री को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। उधर, ब्रिटेन के हेल्थ सेक्रेटरी ने ओमिक्रॉन के दो मामलों की पुष्टि की। वहीं इटली की हेल्थ मिनिस्ट्री ने मोजाम्बिक से लौटने वाले एक यात्री में नए मामले की पहचान की है।

जर्मनी ने दक्षिण अफ्रीका आने-जाने पर बैन लगाया

जर्मनी ने भी साउथ अफ्रीका आने-जाने वाले नागरिकों के ट्रैवल पर बैन लगाने का फैसला किया है। जर्मनी के हेल्थ मिनिस्टर जेंस स्पॉन ने शुक्रवार को कहा- नए नियम शुक्रवार रात से लागू होंगे, अफ्रीका के आस-पास के देशों पर भी ट्रैवल बैन लगाया जा सकता है। वैक्सीन लगे होने के बावजूद जर्मनी के नागरिकों को देश पहुंचने पर 14 दिनों तक क्वारैंटाइन में रहना होगा।


नीदरलैंड की बढ़ी चिंता

दक्षिण अफ्रीका से शुक्रवार को दो फ्लाइट्स 61 यात्री नीदरलैंड पहुंचे। इन सबकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नीदरलैंड की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों को इस बात का डर है कि कहीं इन यात्रायों में भी ओमिक्रोन के लक्षण न मिलें।


ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका समेत 7 देशों पर बैन लगाए

ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के अलावा 6 और देशों को रेड लिस्ट में शामिल किया है। यूके ने शुक्रवार से दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, लेसोथो, इस्वातिनी, जिम्बाब्वे और नामीबिया से आने वाले यात्रियों पर यात्रा प्रतिबंध लागू किए हैं। हालांकि, ब्रिटेन में अब तक इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)