कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की दहशत अब मध्यप्रदेश में भी है। अफ्रीकी देश बोत्सवाना से जबलपुर आई एक महिला की वजह से भोपाल से दिल्ली तक हड़कंप मचा है। यह महिला 18 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट से एयर इंडिया की फ्लाइट से जबलपुर आई थी, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के अधिकारी महिला की तलाश में जुटे हैं। एयर इंडिया ने सोमवार तक जानकारी शेयर करने की बात कही है। प्रशासन ने महिला की तलाश के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इस समय दुनिया भर में ओमिक्रॉन की वजह से चिंता बढ़ गई है। यह डेल्टा वैरिएंट से सात गुना तेजी से फैल रहा है। साउथ अफ्रीका समेत कई देशों में इस वैरिएंट के मरीज मिल चुके हैं। यही वजह है कि विदेशों से आने वाले हर यात्री की मॉनिटरिंग और कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग कर सैंपल लिए जा रहे हैं। रविवार को जबलपुर जिला प्रशासन को पता चला कि 18 नवंबर को साउथ अफ्रीका के बोत्सवाना की एक महिला जबलपुर पहुंची है। उसकी तलाश में हेल्थ विभाग ने शहर के सभी होटलों और गेस्ट हाउस छान मारे, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। महिला के साथ सफर करने वाले यात्रियों की जुटाई जा