ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे बनायें 2021 में - Online Rashan Card Kaise Banaye in2021

Kailash
0
 

राशन कार्ड के बारे में बात करें तो आपको बता दें की यह बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जैसे कि जिस प्रकार आधार कार्ड ,ड्राइविंग लाइसेंस ,मतदाता परिचय पत्र आवशयक दस्तावेज है उसी प्रकार राशन कार्ड भी एक आवश्यक दस्तावेज है। जो राज्य सरकार के  योजनाओं के अंतर्गत लागु किया जाता है। राज्य सरकार अलग अलग परिवारों की स्थिति के अनुसार उन्हें अलग अलग  राशन कार्ड प्रदान करता है। 

राशन कार्ड का उपयोग ( Uses Of Ration Card )

 जैसे की आपको राशन कार्ड के बारे में बताया गया ही कि यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आठ इसका उपयोग भी महत्वपूर्ण है। राशन कार्ड की आवशयकता हमें बहुत जगहों पर पड़ती है। आपको राशन कार्ड की आवशयकता कहा कहा पड़ सकती है पूरी सूची नीचे दी गई है।

राशन कार्ड बनवाने के लिए आवशयक दस्तावेज 


राशन कार्ड राज्य सरकार द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण और स्थयी दस्तावेज है। राशन कार्ड बनवाने के लिए या राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे बताये गए दस्तावेज में से कम कम एक होना जरुरी है।  यदि आपके पास ये दस्तावेज है तो आप आसानी से राशन कार्ड बनवा सकते है। 

ये है आवश्यक दस्तावेज 

मतदान कार्ड /मतदाता परिचय पत्र 
परिवार के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो (2 पासपोर्ट साइज फोटो )
पता व् आवास प्रमाण पत्र। 
बिजली /पानी का बिल/टेलीफ़ोन बिल (कोई भी एक )
आधार कार्ड 
पैन कार्ड 
भारत सरकार द्वारा जारी कोई दस्तावेज यदि हो।  
राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता।  


राशन कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहली पात्रता है की  -भारत का नागरिक हो। परिवार के मुखिया हो या मुखिया की और से कोई अन्य आवेदन क्र सकता है। फ्रेंड्स ध्यान देने वाली बात यह है कि परिवार के किसी भी सदस्य का इससे पहले कोई राशन कार्ड न हो या किसी राशन कार्ड में नाम न हो । जिस परिवार के लिए राशन कार्ड बनाया जा रहा है।

राशन कार्ड के लिए शुल्क  


फ्रेंड्स राशन कार्ड के शुल्क की जानकारी बहुत ही मत्वपूर्ण है। क्योंकि जानकारी के आभाव में लोग ठग का शिकार हो जाते है। आपको राशन कार्ड की शुल्क के बारे में पता होना बहुत जरुरी है। राशन कार्ड बनवाने के लिए शुल्क 3 रूपये से 45 रूपये तक लिया जाता है। यह शुल्क अलग अलग राज्य के लिए अलग अलग हो सकता है।

राशन कार्ड बनने /प्राप्त होने का अधिकतम समय 


राशन कार्ड बनने के समय सीमा की बात करें तो यह समय सीमा अलग अलग राज्यों में अलग अलग हो सकती है। लेकिन फिर भी निर्धारित समय सीमा 15 दिन से 30 दिन है। इस समय सीमा सीमा में राशन कार्ड सामान्यतः बन जाता है। 

राशन कार्ड कैसे बनवायें  


राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसकी आवश्यकता लगभग सभी लोगों को होती है। ऐसे में आपको ये जानना भी जरुरी है कि आखिर राशन कार्ड कैसे बनाया जाता है। या हम राशन कार्ड कैसे बनवाएं। फ्रेंड्स आप दो तरीके से राशन कार्ड बनवा सकते है। और ये दोनों ही प्रक्रिया बहुत आसान है। 
शहर में तहसील ,जिला ,नगर पंचायत और गावों  में ग्राम पंचायत से 
ऑनलाइन आवेदन करके। 

1 .शहर में तहसील ,जिला या नगर पंचायत और गावों में ग्राम पंचायत से कैसे बनवाएं राशन कार्ड ?


फ्रेंड्स यदि आप शहर में रहते है तो आपके शहर में कोई सरकारी जगह जैसे तहसील कार्यालय ,जिला कार्यालय या नगर पंचायत कार्यालय होता है और गावों में ग्राम पंचायत होता है जहाँ से आप राशन कार्ड बनवा सकते है।

इसके लिए आपको ऊपर बताये गए दस्तावेज लेकर जाना है और प्रक्रिया के तहत राशन कार्ड बनवा सकते है।  फ्रेंड्स आप राशन कार्ड बनवाने से पहले हमारे इस पोस्ट में दिए गए राशन कार्ड के लिए पात्रता को जरूर पढ़ लें। साथ ही इसके लिए आवशयक दस्तावेज के बारे में भी जरूर पढ़ लें।

2. ऑनलाइन माधयम से राशन कार्ड कैंसे  बनवाएं। 


फ्रेंड्स आप राशन कार्ड को ऑनलाइन भी बनवा सकते है। क्योंकि सभी राज्य सरकारें अपने अपने राज्य के लिए राशन कार्ड बनवाने हेतु सरकारी वेबसाइट की सुविधा नागरिकों को उपलब्ध कराती है।

इसके लिए आपको अपने राज्य के सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा। आपको भारत के सभी राज्यों का सरकारी वेबसाइट हमारे इस पोस्ट में ही दिया गया है। आप यहाँ से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 

ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने राज्य की सरकारी वेबसाइट पर जाना है। और उस वेबसाइट पर जाकर आवशयक लिंक को ओपन करें फिर ऑनलाइन आवेदन फार्म में सभी आवश्यक जानकारी भर लें और सभी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड कर लें। और सबमिट कर दें।

आवेदन करने के 15 से 30 दिन के भीतर राशन कार्ड आपके द्वारा ऑनलाइन करते समय दिए गए पते पर पहुँच जायेगा।

30 दिन में राशन कार्ड न पहुंचे तो क्या करें :-


 यदि आपके द्वारा ऑनलाइन फार्म सबमिट करने के 30 दिन बाद भी राशन कार्ड आपके पते में न पहुंचे तो आप अपने राज्य के सरकारी वेबसाइट पर जाएँ और अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक करें। और यहाँ ये भी चेक कर लें कि आपने पता सही दिया है या नहीं ।

स्टेटस चेक करने के लिए आपको  आवेदन करने के बाद एक Reference no मिलता है उसके द्वारा ही आप अपने राशन कार्ड की स्टेटस को चेक कर सकते है। 

राज्यों के सरकारी वेबसाइट 🆕 


दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपको राशन कार्ड जो की बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसकी पूरी जानकारी बताई गयी है। साथ ही आपको आज के इस पोस्ट में राशन कार्ड क्या है। और इसके क्या क्या उपयोग है। राशन कार्ड कैसे बनवाएं जैसे महत्वपूर्ण जानकारी बताया गया है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)