पंजाब में एक दिसंबर से नाइट कर्फ्यू; देश में मरीजों के ठीक होने की रफ्तार धीमी हुई

Kailash
0

 



 राज्यों में कोरोना के मरीज बढ़ने और ठीक होने वालों की रफ्तार कम होने से चिंता बढ़ने लगी है। मंगलवार को देश में 37 हजार 765 मरीज ठीक हुए। यह आंकड़ा 31 जुलाई के बाद सबसे कम है। तब 36 हजार 554 मरीज ठीक हुए थे। उधर, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पंजाब सरकार ने प्रदेश के सभी शहरों में 1 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया। यह कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इसके अलावा कोरोना से जुड़े नियम तोड़ने पर लगने वाला फाइन भी डबल कर दिया गया है। अब नियम तोड़ने पर 1000 रुपये फाइन लगाया जाएगा। सभी होटल, रेस्टोरेंट और वेडिंग वेन्यू रात साढ़े 9 बजे तक बंद करने होंगे।

राज्य सरकार 15 दिसंबर को इन फैसलों की समीक्षा करेगी। पंजाब में अब तक कोरोना के 1,47,665 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 6,834 एक्टिव केस हैं। वायरस से अब तक 4,653 मौतें हुई हैं। लुधियाना में मरीजों की तादाद सबसे ज्यादा है। इससे पहले मध्यप्रदेश, गुजरात और राजस्थान सरकार ने भी अपने यहां कुछ शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया था।

24 घंटे में 44 हजार 245 नए मरीज मिले

देश में मंगलवार को 44 हजार 245 नए मरीज मिले। 489 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 24 घंटे में 5 हजार 983 बढ़ी। यह 27 सितंबर के बाद सबसे ज्यादा है। तब 7 हजार 29 एक्टिव केस बढ़े थे। देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 92.21 लाख केस आ चुके हैं। 86.41 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.34 लाख संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 4.43 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। ये सभी आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।tu

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)