मुंबई में बम धमाकों की धमकी देने वाला युवक कोटा से गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी

Kailash
0


 मुंबई में बम धमाकों की धमकी देने वाला युवक को कोटा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोटा के स्टेशन रोड इलाके के एक होटल से पकड़ा गया। फिलहाल भीमगंजमंडी थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि आरोपी द्वारा मुंबई में लगातार धमाके करने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस लगातार युवक की तलाश में जुटी थी।

जानकारी अनुसार, मुंबई पुलिस को जांच के दौरान सूचना मिली की आरोपी युवक कोटा में है। जिसके बाद कोटा पुलिस से संपर्क कर आरोपी की लोकेशन शेयर की गई। कोटा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को एक भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार किया है। जिसका नाम पीयूष पुरोहित बताया जा रहा है। जो चूरू का रहने वाला है। कुछ समय मुंबई में भी रह चुका है।

मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी दी थी

जांच में सामने आया है कि आरोपी पीयूष द्वारा मुंबई में कुछ जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसमें कुछ विधायकों के आवास भी शामिल थे। जिसके बाद मुंबई पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई थी। फिलहाल मुंबई पुलिस कोटा के लिए रवाना हो गई है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)