पाकिस्तान की तरफ से राजौरी सेक्टर में हुई गोलाबारी में नायब सूबेदार शहीद

Kailash
0


एलओसी पर पाकिस्तान की गोलीबारी में सेना के नायब सूबेदार शहीद हो गए। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में राजौरी के नौशेरा में एलओसी पर सीजफायर वॉयलेशन किया। भारतीय सेना के पीआरओ (डिफेंस) लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी में नायब सूबेदार राजविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

राजौरी सेक्टर में एलओसी पर पिछले महीने पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था। जवान हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का रहने वाला था।

इस साल 27 सौ से ज्यादा बार सीजफायर वॉयलेशन

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान ने इस साल 27 सौ से ज्यादा बार सीजफायर वॉयलेशन किया है। पिछले साल इनकी संख्या 3168 और 2018 में 1629 थी। इस दौरान 21 नागरिकों की मौत हुई है जबकि 94 लोग घायल हुए हैं।

पिछले 2 हफ्तों में कब कितने आतंकी ढेर

  • 17 और 18 अगस्त को बारामूला के करीरी इलाके में मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान 3 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया था। इनमें लश्कर के दो कमांडर सज्जाद उर्फ हैदर और उस्मान शामिल थे। हैदर बांदीपोरा हत्याओं का मुख्य साजिशकर्ता था। वह युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती करता था। विदेशी आतंकी उस्मान ने भाजपा नेता वसीम बारी, उसके पिता और भाई की हत्या की थी।

  • 19 अगस्त को दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच दो मुठभेड़ हुई थीं। इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया था। इसी दिन हंदवाड़ा के गनीपोरा में दो आतंकी मारे गए थे।

  • 28 अगस्त को शोपियां के किलूरा इलाके में सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया। एक को गिरफ्तार किया गया। ये अल बद्र आतंकी संगठन से जुड़े थे। सेना ने बताया कि आतंकियों के पास से दो एके-47 और तीन पिस्टल बरामद की गई हैं। यहां पिछले 2 हफ्तों में अब तक 10 दहशतगर्द मारे गए हैं।

  • 29 अगस्त को श्रीनगर स्थित पंथ चौक स्थित नाके पर आतंकवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ जवानों पर हमला कर दिया था। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए थे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)